राजस्थानराज्य

Rajasthan News श्रीमाधोपुर में वीर बाहुबली योद्धा हिदा मीणा की 335 वीं जयंती कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर संजय मीणा झुंझुनू राजस्थान

श्रीमाधोपुर :- मीणा समाज स्वतंत्रता सेनानी संस्था के तत्वाधान में मंगलवार को शहर में संस्था संयोजक विमल कुमार पबड़ी की अध्यक्षता में सर्वसमाज ने बाहुबली योद्धा हिदा मीणा की 335 वीं जयंती कार्यक्रम आयोजित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मीणा योद्धा सदैव मातृभूमि के लिए समर्पण भाव से कार्य किया है, वीर योद्धा हिदा मीणा ने वर्ष 1734 में महज 46 साल की उम्र में तत्कालीन जयपुर नरेश जयसिंह के लिए दक्षिण भारत से विष्णु भगवान की मूर्ति युद्ध करके घोड़े पर अपनी पीठ पर बांधकर लाकर दी थी। इससे पूर्व लोगों ने बाहुबली योद्धा हिदा मीणा के चित्रों माल्यार्पण करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विकास सैनी, बबलू वर्मा ने कहा कि वीर और योद्धा सदैव एक समाज के नही बल्कि तत्कालीन समाज की सुरक्षा का जिम्मा लेकर कार्य करते थे, ऐसे में इन योद्धाओं को एक समाज के दायरे में बांधना इनके बलिदान से साथ गलत धारणा होगी। अशोक मीणा जगदीश मीणा, रतन, मदन, भरत, राजाराम, जितेंद्र, बीरबल, बिहारी, नरेंद्र, देशराज प्रह्लाद, मीणा मुन्नालाल, कार्यक्रम में अनेक लोग मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button