छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News गांजा के साथ एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 22 किलो गांजा बरामद, कीमत 4 लाख से अधिक

रिपोर्टर आमोद तिवारी सरगुजा छत्तीसगढ़

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान “नवाबिहान” अंतर्गत लगातार कार्यवाही जारी है। बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 1 अंतरराज्जीय आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे नशे के तस्करों के खिलाफ़ लगातार कार्यवाही की जा रही है। आरोपी के कब्जे से कुल 22 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया हैं जिसकी कीमत लगभग 4,40000 रुपये हैं। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन मे जिले मे अवैध मादक पदार्थो की खरीद बिक्री करने वाले तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर अवैध मादक पदार्थो पर प्रभावी नियंत्रण करने हेतु निर्देशित किया गया हैं।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन, पुलिस अनुविभागिय अधिकारी (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे प्रतीक्षा बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस टीम को मुखबीर सुचना मिली की पुराना बस स्टैंड के पास 1 संदिग्ध व्यक्ति बड़ी मात्र मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा हैं। तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सुचना के आधार पर संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूक्षताक्ष करने पर अपना नाम मुखराज भुईया साकिन गढ़वा झारखण्ड का होना बताया,आरोपी के कब्जे मे रखे बोरा की तलाशी लेने पर कुल 22 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया हैं, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया गया,आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से सदर धारा 20 (सी )एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय,आरक्षक मंटू गुप्ता, विमल कुमार नगर सैनिक सुनील गुप्ता शामिल रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button