जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jammu & Kashmir News मध्य कश्मीर में ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर

श्रीनगर : मध्य कश्मीर में चलती ट्रेन की चपेट में आने से करीब 17 साल की किशोरी की मौत हो गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर बडगाम-श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर लड़की को टक्कर मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान उज्मा पुत्री मुश्ताक अहमद शेख निवासी शंकरपोरा श्रीनगर के रूप में हुई है। जैसा कि चश्मदीद ने बताया कि जब ट्रेन बनिहाल से आ रही थी तो वह रेलवे ट्रैक पर चल रही थी और लोको पायलट ने भी कई बार उसे रोका। इस बीच सूत्रों ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button