छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News बाबा साहेब के विचार हमारे लिए प्रेरणापुंज – दुर्गा गजबे

रिपोर्टर गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार अहिवारा दुर्ग छत्तीसगढ़

नंदिनी अहिवारा :- माननीय कैबिनेट मंत्री जगद्गुरु श्री रूद्र कुमार जी के मार्गदर्शन एवं कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा गजबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बौद्ध समाज के लोगों ने आंबेडकर चौक में समाज में समानता की अलख जगाने वाले संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई यहां पर स्थापित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा एवं चित्र में माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया जिसके बाद त्रिशरण और पंचशील का पाठ किया गया इस दौरान जय भीम और बाबा साहब अमर रहे के नारे गूंजते रहे इस अवसर पर दुर्गा गजबे ने बाबा साहेब के विचार साझा करते हुए कहा की बदलते आधुनिक समय में भी बाबा साहब के विचार हमारे लिए प्रेरणा पुंज है महान व्यक्तित्व के धनी बाबा साहब का संपूर्ण जीवन संघर्ष में समाज में दलित वर्ग को समानता दिलाने में जीवन भरम संघर्ष करते रहे जाति पंथ के भेदभाव को मिटाने और देश एवं समाज में सामाजिक समरसता का भाव जगाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक प्रत्याशी ओनी महिलांग, दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नागमणि साहू, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गा गजबे, कांग्रेस महिला महामंत्री मंजूषा यादव, राजिंद्र सिंह, मंजू चौहान, सिद्धार्थ वासनिक, अंतकला वासनिक, विजय वासनिक, महेंद्र जनबंधू, छाया वासनिक, सरिता चंद्रिकापुरे, इंद्रपाल चंद्रिकापुरे, चंपा जन बंधु, अजय वासनिक, कविता वासनिक, महेंद्र सेन, प्रदीप साहू, अर्षित तांडी, नितेश देवांगन, आदि ने कार्यक्रम की गरिमामई उपस्थिति पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button