
रिपोर्टर विजय दिवाकर अंबिकापुर छत्तीसगढ़
कोरबा। कोरबा जिले के चोटिया-कटघोरा सड़क मार्ग पर चोटिया (लमना) के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर क्र. सीजी 12 बीजी 8434 के युवा चालक गौरीशंकर की मौके पर ही तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना का मुख्य कारण चालकों ने जानलेवा गति अवरोधक को बताया है। चोटिया से कटघोरा मार्ग पर जगह- जगह बड़े गति अवरोधक हैं। समाचार लिखे जाने तक सड़क दुर्घटना में चालक के शव को वाहन से बाहर नहीं निकाला जा सका है।

Subscribe to my channel