खेलबिहारमनोरंजनराज्यशिक्षा

Bihar News भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के पहल पर संपूर्ण देश में “सांसद खेल महामहोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

रिपोर्टर अमन कुमार शर्मा पटना बिहार

भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के पहल पर संपूर्ण देश में सभी सांसद गण अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में खेल को बढावा देने के लिए और खासकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छिपे खेल प्रतिभा को निखारने के लिए “सांसद खेल महामहोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत आज मसौढी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज पाटलिपुत्रा के सांसद आदरणीय श्री रामकृपाल यादव जी के नेतृत्व में “सांसद खेल महामहोत्सव” का आयोजन किया गया जिसमें मसौढी अनुमंडल के सैकङों बच्चे-बच्चियां विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता में भाग लिये और अपने बेहतर प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिये। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद महोदय ने दीप प्रज्वलित कर और तीन रंग के बैलून को आकाश में उङाकर किये। उसके बाद सभी लोग सामूहिक रूप राष्ट्र गान का गायन किये। फिर बच्चों ने मार्च पास्ट किये। कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस प्रभारी विश्वरंजन ने किये। आज के खेल महोत्सव में लङके और लडकियों के लिए अलग-अलग चार प्रकार के खेल प्रतियोगिता तय थे। इसमें 100 मीटर और 200 मीटर के दौङ, लंबी कूद, कबड्डी आदि खेल शामिल थे।खेल महोत्सव में भाग लेनेवाले स्कूलों में भारती पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोर्ड अकादमी, कृष्णा गुरुकुल पब्लिक स्कूल, बाल विद्या निकेतन, न्यू मानस इन्टरनेशनल स्कूल, संत मेरिज स्कूल, अभ्यास मध्य विद्यालय, राजकीय अम्बेडकर विद्यालय, मध्य विद्यालय मलिकाना ऊर्दू स्कूल, दून ग्लोबल स्कूल, अर्थ पब्लिक स्कूल आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम में भाग लेनेवाले सभी पार्टिसिंपेट्स को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए। जबकि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले पार्टिसिंपेट व स्कूल को प्रशस्तिपत्र के साथ-साथ मेडल भी दिये गये। मौसम में थोङी गर्मी के बावजूद बच्चों का उत्साह देखने योग्य था। आज के कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में उप मुख्य पार्षद चन्द्रकांत जी, रणधीर कुमार, अभिषेक कुमार, संजय केशरी, रंगेश शर्मा, शुशील शर्मा, विश्वनाथ केशरी, वासुकिनाथ, स्कूल संचालक व मुखिया, चंदन भारती, मुखिया रवि कुमार, दीपक शर्मा, इंदल पासवान, राकेश कुमार, अभिमन्यू पटेल, अजय शर्मा, अखिलेश सिंह, बबन केवट, रमाकांत रंजन किशोर, अतुल अवस्थी, चन्द्रकेत सिंह चन्देल, लखन चनूदेल, अनिश कुमार, आशिष केशरी, मनोज कुमार, शशि संगम, विजय यादव, लंकेश कुमार, दिनेश यादव, टुनटुन शर्मा, टूटू, आशा किरण, राहुल भारद्वाज, रजनीश कुमार, बादल केशरी, अरविन्द नारायण सिंह, अमृत आनंद, दिनेश कुमार, रंजीत कुमार, आलोक कुमार, चित्रसेन कुमार, सहित बहुत से वोल्युन्टीयर्स, जनप्रतिनिधिगण, मीडियाकर्मी, विभिन्न स्कूलों के संचालकगण व शिक्षकगण, स्कूली बच्चे और भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित हुए।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button