ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News नप के भ्र्ष्टाचार के खिलाफ आप पार्षद दिव्या अहिरवार का अनशन नवें दिन भी जारी।

बदले की भावना से काम कर रहा प्रशासन : अमित भटनागर

✍️ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

अनशनकारी आप पार्षद दिव्या का स्वास्थ्य खराब, 9 दिन में 6 किलो वजन गिरा, प्रशासन ने नही कराया स्वास्थ्य परीक्षण।

बिजवार, छतरपुर – विजावर नगर परिषद द्वारा सम्पात्तिकर में अप्रत्याशित वृद्धि, जल कर में 60 रुपये से सीधे 216 रुपये, 360 प्रतिशत की वृद्धि करने, बिजावर जैसे प्राकृतिक सुंदर नगर को कचरा घर बनाने और फौती नामांतरण हो या कोई भी काम हो परिषद के कर्मचारियों पर खुलेआम घूस मांगने के आरोप लागते हुए आम आदमी पार्टी की पार्षद कुमारी दिव्या अहिरवार द्वारा किए जा रहा आमरण अनशन 9वें दिन भी जारी रहा। नगर परिषद कार्यालय के सामने 5 अप्रैल से आमरण अनशन पर बैठी दिव्या अहिरवार के स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, दिव्या का वजन पिछले 9 दिन में 6 किलो क़200 ग्राम गिर चुका है। दिव्या पिछले 2 दिन से ठीक तरीके से बैठ नहीं पा रही है, आज तो वह पूरे दिन लेटी रही। दिव्या का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं हो जाती वह अनशन नहीं तोड़ेंगी चाहे जान ही क्यों न चली जाय। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अमित भटनागर ने प्रशासन पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार को इतनी भी शर्म नहीं है कि जनता को पानी जैसी अति आवश्यक जरूरत पर सरकार द्वारा लूटने के खिलाफ एक बच्ची अनशन करने पर मजबूर है, उसकी मांगों को गंभीरता से सुना जाने के बजाय बदले की दृष्टि से देखा जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button