Madhya Pradesh Newsमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मिला नल जल योजना का सौगात नगर पालिका पसान अध्यक्ष ने किया 36 करोड़ के नल जल योजना प्रोजेक्ट का भूमि पूजन

रिपोर्टर सूर्यकांत मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश
नगरपालिका पसान क्षेत्र के केवई नदी पंप घाट मैं बनेगा चेक डैम जिसका भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह पसान के द्वारा किया गया है नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल की अच्छी व्यवस्था नहीं थी जिस पर पूर्व के अध्यक्षों के द्वारा उचित व्यवस्था करवाने में नाकाम रहे हैं नगर पालिका के वर्तमान अध्यक्ष राम अवध सिंह द्वारा पेयजल की जटिल समस्या को देखते हुए प्रदेश सरकार से नल जल योजना की राशि पुनः स्वीकृत कराकर पेयजल की उत्तम व्यवस्था की जा रही है
जिसकी नीव आज रखी गई है नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में इसका विस्तार जल्द हो रहा है नल जल योजना का निर्माण कार्य सेंट्रल इंडिया इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड नागपुर नाम की कंपनी के द्वारा कराया जाएगा 3 वर्ष के समय अवधि के अंदर उक्त काये पूर्ण हो जाने की पूरी संभावना है
36 करोड़ नल जल योजना का जो आज भूमि पूजन हुआ है इस कार्य के विस्तार में केव ई नदी पर डेम निर्माण फिल्टर प्लांट बोरवेल पाइपलाइन विस्तार वाटर सप्लाई के कार्य कराए जाएंगे नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहां की अब नगर पालिका क्षेत्र के जनता जनार्दन को मूलभूत सुविधाओं व शुद्ध पेयजल के संकट से कभी भी परेशानी नहीं रहेगी घर घर शुद्ध पेयजल पहुंचेगा इस नगर पालिका क्षेत्र के जनता जनार्दन को किए वादे अनुसार सभी विकास कार्य कराए जाएंगे इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशांक आर्मो नगरपालिका के सभी स्थानीय नेताओं अधिकारी कर्मचारी सभी की उपस्थिति रही है।



Subscribe to my channel