महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News वज्रमुथ रैली : दर्शन कॉलोनी मैदान का दौरा करने पहुंचे विनायक राउत, कहा- एक लाख से ज्यादा लोग होंगे शामिल

रिपोर्टर राहुल किंदरले नागपुर महाराष्ट्र

नागपुर : 16 अप्रैल को उपराजधानी में होने वाली महाविकास आघाड़ी की सभा को लेकर शुरू तैयारियों के बीच गठबंधन के नेताओं के नागपुर दौरे शुरू हो गए है, तैयारियों का जायजा लेने शिवसेना ठाकरे गुट से नेता और सांसद विनायक राऊत नागपुर पहुंचे है। यहाँ उन्होंने सभास्थल का दौरा किया और दावा किया की महाविकास आघाड़ी की इस सभा में लाखों लोगों की उपस्थिति रहेगी। सभास्थल को लेकर उठ रहे विवाद को भाजपा प्रायोजित बताते हुए राऊत ने संभाजीनगर की सभा से पहले भी इसी तरह से विरोध किये जाने का आरोप लगाया।

नागपुर के दर्शन कॉलोनी मैदान में आयोजित महाविकास आघाड़ी की सभा सुर्खियों में है। इस सभा को भले ही समय हो लेकिन लेकर इसे लेकर राजनीति तेज हो गयी है। यह सभा की वजह से स्थानीय लोगों की तकलीफ की दुहाई देते हुए भाजपा द्वारा शुरू किये गए विरोध आंदोलन की वजह से ख़ासा प्रसिद्ध भी हो रही है। इसी बीच भाजपा के सभी आरोपों को दरकिनार करते हुए महाविकास आघाड़ी गठबंधन इस सभा को सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने में लगा हुआ है। गठबंधन के नेता लगातार नागपुर का दौरा कर रहे है। शिवसेना ठाकरे गुट के नेता और सांसद विनायक राऊत ने हर हाल में इस सभा के सफ़ल होने का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर महाविकास आघाड़ी सरकार की जनसभाओं को जानबूझकर विरोध किये जाने का आरोप लगाया।

विनायक राऊत ने दावा किया की पूर्व विदर्भ के लिए आयोजित की जा रही इस जनसभा में 1 लाख लोग उपस्थित रहेंगे। सभा स्थल में लोगों की उपस्थिति की सीमा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे है। सभा स्थल में उपस्थितों को लेकर जो लिखित जानकारी पुलिस के पास दी गयी है। वह दावा किये जा रहे आकंड़े से बेहद कम है। जिसे लेकर विनायक राऊत ने कहा की वह इस सभा के लिए नागपुर में उपस्थित होने वाले नागरिकों की कुल संख्या की बात कह रहे है। मैदान में भले ही इतने लोग उपस्थित न हो सके लेकिन हम स्क्रीनिंग के माध्यम से सभा के प्रसारण की व्यवस्था करेंगे। यह सभा सभी नियमों के पालन के साथ होगी। विनायक राऊत ने नागपुर में होने वाली सभा को अहम बताया और कहा कि गठबंधन की जो जनसभा उपराजधानी में होगी उसे लेकर विरोधियों के पैरो के नीचे से ज़मीन खिंसकते दिखाई दे रही है,इस सभा में कांग्रेस के नेताओं की नहीं दिखाई दे रही दिलचप्सी पर राऊत ने कहा की सब इस सभा को सफल बनाने में लगे है,नितिन राऊत और नाना पटोले सारी स्थितियों पर नजर रखे हुए है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button