अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

पुलिस को मिली बड़ी सफलता 24 लाख रुपए से अधिक की शराब जप्त।

मध्यप्रदेश गुजरात बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ी लाखों की शराब गिट्टी डंपर में भरकर जा रही थी।

रिपोर्टर अनिल शिवदे थांदला-झाबुआ, मध्यप्रदेश

आदिवासी बाहुल्य अंचल के काकनवानी मे 25 नवंबर को पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि हरिनगर से लिमड़ी रोड़ एक गिट्टी डम्पर क्र.GJ 06 XX 8856 में अवैध शराब परिवहन कर गुजरात तरफ ले जा रहा है। उक्त सूचना पर थाना काकनवानी की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गिट्टी डम्पर रोककर चेक करने पर उसके अंदर कुल अवैध शराब 4492.8 वल्क लीटर किमती 2496000/-रू. की पाई गई।

जिसे विधिवत जप्त किया गया। साथ ही डम्बर किमती 5,00,000/- रूपये की भी जप्त कर आरोपी प्रग्रेश पिता सामजी भाई भाबोर उम्र 22 साल निवासी ग्राम टांडी लिमडी तहसील झालोद जिला दाहोद गुजरात को गिरफ्तार किया गया।आरोपी प्रग्रेश पिता सामजी भाई भाबोर उम्र 22 साल निवासी ग्राम टांडी लिमडी तहसील झालोद जिला दाहोद गुजरात सराहनीय कार्य मे योगदान अवैध शराब मय वाहन के जप्त करने व आरोपी को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी उनि नरेन्द्रसिंह राठौर,उनि रमेशचंद्र गेहलोत,आर.क्र.451 मनीष चारेल,आर.क्र.443 राहुल,आर.क्र.469 दिनेश गामड एवं उनि सुशील पाठक चौकी प्रभारी हरिनगर,आर.क्र.534 नानुराम,आर.क्र.309 रविन्द्र पाल,आर.क्र.462 भुरसिंह द्वारा कार्यवाही की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button