उत्तराखण्डराज्यशिक्षा

Uttarakhand News AHTU ऑपरेशन मुक्ति टीम पिथौरागढ़ द्वारा स्कूल छोड़ चुके 02 बच्चों का पुनः स्कूल में कराया दाखिला।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त आदेश-निर्देशों के क्रम में एवं पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/ नोडल अधिकारी श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम करने एवं उन्हें शिक्षा की ओर प्रेरित करने हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान (“भिक्षा नहीं शिक्षा दें” व ” support to educate a child “) के क्रम में जनपद पिथौरागढ़ की ऑपरेशन मुक्ति टीम अ0उ0नि0 तारा बोनाल, हेड कांस्टेबल दीपक खनका, कांस्टेबल निर्मल किशोर, कांस्टेबल रणवीर कम्बोज द्वारा ग्राम लेलू में स्कूल ड्रॉपआउट बच्चा मोहित कुमार, का रा0इ0का0 लेलू में दाखिला कराया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त बालक की काउन्सलिंग करते हुए उसको शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया तथा स्कूल में किसी भी प्रकार की मारपीट व अन्य परेशानी होने पर पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया तथा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया गया। इसके अतिरिक्त रोडवेज स्टेशन के पास झुग्गी झोपड़ियों में रह रही एक बच्ची का आंगनबाड़ी मण्डप टाउन पिथौरागढ़ में दाखिला कराया गया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button