Uttar Pradesh News जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के बिंदुओं की समीक्षा की।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदे
जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री Jps Rathore जी ने मा0 कृषि राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों व जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के बिंदुओं की समीक्षा की।
📍बैठक में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय प्रगति एवं कानून व्यवस्था को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

📍प्रभारी मंत्री जी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ पहुंचना चाहिए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
📍उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
📍बैठक में प्रभारी मंत्री जी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्या के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और दूरभाष के माध्यम से प्राप्त होने वाली बिजली की शिकायतों को धैर्य पूर्वक सुनें और त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

📍उन्होंने जल जीवन मिशन विभाग की समीक्षा करते हुए पेयजल एवं जलापूर्ति व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
📍पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान मा. मंत्री जी ने ग्राम पंचायत के विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश जिला पंचायतीराज अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि जनपद की ग्राम पंचायत का चिन्ह्यांकन करते हुए एक मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित की जाए, जहां आमजन की सुविधानुसार सभी व्यवस्थाएं संचालित की जाए।
📍उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को और बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए आवश्यक है कि विभागीय अधिकारी नियमित रूप से सभी विद्यालयों की मॉनीटरिंग करते रहें।
📍मा. मंत्री जी ने अधिकारियों से कहा कि आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने में अधिकारी अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए सभी सम्भव प्रयास करें। मंत्री ने अधिकारियों को विभागीय समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।




Subscribe to my channel