ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News महिला समूहों ने दिखाई क्षमता, 50 दिनों में खरीदे 5 लाख क्विंटल गेहूंआगर मालवा, 01 जून।

रिपोर्टर महेंद्र बीजपारी आगर मालवा मध्य प्रदेश

आगर मालवा, 01 जून। आगर-मालवा जिले की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता और सामूहिक शक्ति का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिले के 13 उपार्जन केंद्रों का संचालन महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपा गया था, जहां उन्होंने 50 दिनों की गेहूं उपार्जन अवधि में 7,712 किसानों से 5,27,900 क्विंटल गेहूं की सफल खरीदी कर नई मिसाल कायम की।


10 अप्रैल से 28 मई तक चली खरीदी प्रक्रिया में महिला समूहों ने पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य किया। पहले जहां ग्रामीण महिलाएं केवल घरेलू कार्यों तक सीमित मानी जाती थीं, वहीं अब वे बड़े स्तर पर प्रशासनिक और आर्थिक गतिविधियों का सफल संचालन कर रही हैं। जिला प्रशासन की इस पहल ने महिलाओं को अतिरिक्त आय के अवसर प्रदान किए हैं। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि समाज में उनकी पहचान और सम्मान भी बढ़ा है। उपार्जन केंद्रों के संचालन से महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार हुआ है और वे भविष्य में भी ऐसे दायित्व निभाने के लिए प्रेरित हुई हैं।


कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव एवं सीईओ जिला पंचायत श्री बी.एस. सोलंकी के मार्गदर्शन में संचालित इस पहल ने महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है। आजीविका मिशन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से महिला समूहों ने यह साबित कर दिया है कि अवसर मिलने पर वे किसी भी जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभा सकती हैं। यह सफलता केवल गेहूं खरीदी की नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आर्थिक सशक्तिकरण की भी कहानी है। महेन्द्र बीजापारी कि रिपोर्ट

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button