झारखण्डराज्य

Jharkhand News जमशेदपुर के कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 चौक स्थित जटाधारी हनुमान अखाड़े का झंडा उतारा गया तो लोगों ने देखा कि झंडे के बांस में मांस का टुकड़ा है।

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

जमशेदपुर के कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 चौक स्थित जटाधारी हनुमान अखाड़े का झंडा उतारा गया तो लोगों ने देखा कि झंडे के बांस में मांस का टुकड़ा है। इसके बाद हिंदू एक जगह इकट्ठे हो गए और विरोध में नारेबाजी करने लगे। हालांकि, उस समय प्रशासन ने किसी तरह मामला शांत करा दिया था। ध्वज को पवित्र कर लोगों ने पूजा पाठ किया और उसके बाद सभी लोग अपने घर चले गए। अगले दिन 9 अप्रैल, रविवार को संध्या कालीन आरती के लिए लोग जब मंदिर पहुंच रहे थे, इस दौरान सामने वाली मस्जिद से कट्टरपंथियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते पूरे इलाके से मारकाट और आगजनी की खबरें आने लगीं। इस दौरान कुछ दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया और वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। इस पत्थरबाजी में कई लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी घायल हुए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। मामला बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button