झारखण्डराज्य

Jharkhand News जेल से निकलीं रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी, बोलीं- और मजबूती से उठाऊंगी जनता की आवाज

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

रांची :- रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग से सोमवार की शाम चार बजे बाहर निकलीं l पांच अप्रैल को ही झारखंड हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी l जमानत मिलने के बाद कोर्ट की प्रक्रिया पूरी करने पर वह बाहर निकल पाईंl बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा कि जनता की सेवा में आगे भी इसी तरह काम करती रहेंगीl आने वाले 2024 में भले ही वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगी, लेकिन आम जनता की आवाज बनकर सेवा करती रहेंगीlउन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे लोग आगे उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगीlउन्हें विश्वास है कि उन लोगों को न्याय भी मिलेगाl

12 अप्रैल को रामगढ़ में स्वागत कार्यक्रम

ममता देवी के जेल से बाहर निकलने के बाद बड़े शांतिपूर्ण ढंग से वे अपने संबंधी के आवास में 11 अप्रैल तक रहेंगी, 12 अप्रैल को रामगढ़ में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है l पटेल चौक पर उनका स्वागत होगा और इसके बाद मुख्य चौक-चौराहा से होते हुए जिस जगह पर गोली कांड हुई थी, वहां कार्यक्रम का समापन होगा l

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button