राजस्थानराज्य

Rajasthan News श्री गंगानगर के श्री विजयनगर की ग्राम पंचायत 03 के एस डी में विजय नगर पंचायत समिति प्रधान द्वारा किया इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण

रिपोर्टर राम प्रताप शर्मा श्री गंगानगर राजस्थान

श्री विजयनगर ग्राम पंचायत 3 KSD सुखचैनपुरा में पंचायत समिति प्रधान वीरपाल कौर द्वारा 10 लाख की लागत से इंटरलोकिंग सड़क का लोकार्पण और 10 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया गया। प्रधान वीरपाल कौर ने बताया कि गांव में आने जाने में आ रही परेशानी को देखते हुए इन महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण करवाया जाना बेहद जरूरी था, ग्राम पंचायत के सरपंच रामदेव बावरी ने कहा की जल्द ही सड़कों का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। इस आयोजन में किसान नेता कॉमरेड श्योपतराम मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य साहब सिंह, कामरेड पृथ्वीराज बुडानिया, सोशल मीडिया प्रभारी हेमंत ओझा ग्राम प्रभारी अंकुश सोलंकी प्रधान प्रतिनिधि गुरमीत जी कंडयारा समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button