राजस्थानराज्य

Rajasthan News श्रीगंगानगर के श्री विजयनगर मैं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए एस डी म कार्यालय के आगे लगाया धरना प्रदर्शन

रिपोर्टर राम प्रताप शर्मा श्री गंगानगर राजस्थान

विजयनगर शहर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर आज श्री विजयनगर के नागरिकों ने पार्षदों के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना एसडीएम कार्यालय पर शुरू कर दिया। शहर के गणमान्य नागरिकों और पार्षदों ने बताया कि श्री विजयनगर में आज 46 साल से वही पुराना वाटर वर्क्स चल रहा है जो पूरी तरह से जर्जर हो चुका है जिसकी पाइपलाइन में जगह-जगह से टूट चुकी है जिस कारण सीवरेज का पानी पाइपों में चला जाता है और वही पानी फिर पेयजल के रूप में घरों तक पहुंच रहा है इस गंदे पानी की लगातार समस्या के चलते शहर वासियों ने कई बार उपखंड अधिकारी को इससे अवगत करवाया लेकिन लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के चलते शहर वासियों को अनिश्चितकालीन धरना लगाने पर मजबूर होना पड़ा आज चले इस धरने के दौरान किसी भी तरह की कोई वार्ता नहीं हो पाई धरने में किसान नेता कॉमरेड श्योपत मेघवाल, पार्षद भवानी पवार, पार्षद इंद्रजीत डाबी, पार्षद ओम प्रकाश वर्मा, इंद्रमोहन ओझा, नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि गुरमीत जी कड़ियारा पंचायत समिति सदस्य कामरेड पृथ्वीराज बुडानिया साहब सिंह किसान सभा के तहसील अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सचिव गुरसेवक ग्रेवाल, रूप गलगट, राजकुमार घारू, राजेंद्र कुमार यादव, पार्षद प्रतिनिधि राहुल लोट, अनिल वर्मा कमल सिंह कामरेड बिक्कर सिंह जी हेमंत ओझा मंसाराम सोलंकी सुरेंद्र महिया, अंकुश सोलंकी देवकरण जी आदि उपस्थित रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button