
रिपोर्टर यारू रायपाल जैसलमेर राजस्थान
भणियाणा – उपखंड के ग्राम पंचायत झलारिया अंतर्गत राजस्व गांव रायपालों की ढाणी के ग्रामीणों ने पावर ग्रिड बिजली लाइन के पॉइंट को बदलवाने के लिए उपखंड अधिकारी भणियाणा को ज्ञापन सौंपा। झलारिया सरपंच प्रतिनिधि लुकमान खान ने बताया कि पावर ग्रिड की लाइन फतेहगढ़ से भाएमड़ला जिसका कार्य प्रगति पर है जिस लाइन के नीचे कई घर आ रहे है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है इसलिए घरों के ऊपर से निकलने वाली विद्युत कनेक्शन लाइन को बदला जाए ताकि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि ना हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि अगर विद्युत कनेक्शन लाइन के पावर पॉइंट को बदला नहीं जाता है और इन लोगों के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई गलत कदम उठाया जाता है जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पावर ग्रिड लाइन को बदलकर खाली जगह पर लगाए जाने की मांग की गई है। इस दौरान रिटायर्ड फौजी हाजी हासम खान, सरपंच प्रतिनिधि लुकमान खान, हाजी भीखे खान, गुलाब खान, गफूर खान, फजरे खान, रमजान खान, मोहमद खान, रमजान खान, अकबर खान आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel