IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ममता साहू छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष।

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य के राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ साहू समाज के द्वारा विश्व तेली दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर ममता साहू के उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ समाज में जुड़े हुए विभिन्न वक्ताओं ने अपना विचार साझा किया है। विचारों को साझा करने वाले विद्या देवी साहू उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार साहू उपाध्यक्ष कर्मा माता प्रोत्साहन समिति राम बगस साहू प्रभा बंजारी रामफल साहू।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विधाओं से जुड़े हुए व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया सम्मान प्राप्त करने वालों में टिकेश्वरी साहू जो कि छत्तीसगढ़ गुरु घसीदास विश्वविद्यालय में अपनी उपलब्धियां की वजह से सम्मान प्राप्त की काजल साहू की छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के दूरदर्शन केंद्र में उद्घोषि का के रूप में कार्यरत हैं सुरेश साहू जो निजी स्कूल का संचालन कार्य करते हैं उनको भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान हमारे संवाददाता राकेश कुमार साहू में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू से सौजन्य मुलाकात किया सामान्य चर्चा के दौरान आयोग द्वारा जितने भी प्रकरण का निराकरण किया जाता है प्रकरण पर प्रकाश डाला गया ममता साहू ने जैसा ही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के पद में पदभार ग्रहण किया है तब से प्रकरणों का शीघ्र निराकरण एवं नस्तीबद्ध का कार्य किए जाने की अपनी व्याख्यान में ममता साहू ने कहा जो की कथन सही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button