IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : रगोली उप स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ-सीएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रगौली में उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं सोसायटी का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर मृणाल मीना ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रगौली में उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं सोसायटी का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम बिजावर ऋषिकेश ठाकरे, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान सीएचओ से गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच की जानकारी ली और अनमोल पोर्टल पर एंट्री की भी जांच की। वैक्सीनेशन की ड्यू लिस्ट मेंटेन नहीं मिलने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही स्क्रीनिंग के बाद फॉलोअप नहीं किए जाने एवं स्वास्थ्य कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की।

स्वास्थ्य कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर ने बीएमओ एवं सीएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर सीएमएचओ को जवाब तलब करने के निर्देश दिए। प्राप्त जवाब के आधार पर आगे की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

कलेक्टर ने दवाओं की उपलब्धता, गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम, टीकाकरण, एएनसी पंजीयन तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं उनके प्रबंधन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सीएचओ, बीएमओ एवं एएनएम को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचना चाहिए। स्वास्थ्य कर्मियों को ग्रामीणों को उप स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सोसायटी में हितग्राहियों की बात, व्यवस्थाओं में संतोष व्यक्त किया

कलेक्टर ने सोसायटी के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं एवं आमजन को मिल रही सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों से उन्हें मिल रहे राशन एवं खाद सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने सोसायटी में नए सदस्यों को जोड़ने के अभियान में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button