IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

हसदेव नदी में बह गए तीन युवक, नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आए छात्र, पिकनिक स्पॉट पर मचा हड़कंप, 👉 एक कार में 4 युवक और 4 युवतियां पहुंचे थे पिकनिक मनाने। नहाने के दौरान तीन युवक नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है। 👉 बहने वाले युवकों में मुरारी साहू, पिता उत्तर साहू, निवासी कुंडा, थाना पंडरिया, जिला कवर्धा, पवन लाल, निवासी चिरमिरी और सचिन सिंह, पिता यशवंत सिंह, निवासी अंबिकापुर के नाम सामने आ रहे हैं। सभी चौकसे कॉलेज बिलासपुर के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं। 👉हालांकि, युवकों की पहचान और अन्य विवरण की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। SDRF की टीम नदी में चला रही सर्च ऑपरेशन , बलौदा पुलिस मौके पर तैनात , 👉नदी में लगातार लापता युवकों की तलाश जारी, फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button