ब्रेकिंग न्यूज़
Noida News : बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी! सेपुरा गांव में मुक्तिधाम की मांग तेज
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
टीकमगढ़ जिले के सेपुरा गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने गांव की मूलभूत सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के मौसम में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सेपुरा गांव में उचित मुक्तिधाम की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बीच ग्रामीणों को शव का अंतिम संस्कार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शव को बारिश से बचाने के लिए ग्रामीणों को अस्थायी इंतजाम करना पड़ता है, वहीं लगातार बारिश के चलते चिता जलाना भी मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों की मांग है कि गांव में पक्का, छायादार और व्यवस्थित मुक्तिधाम बनाया जाए, ताकि किसी परिवार को अपने प्रियजन के अंतिम संस्कार के समय ऐसी परेशानी न उठानी पड़े।



Subscribe to my channel