IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : रूपईडीहा बहराइच l सशस्त्र सीमा बल, द्वारा पंचायत भवन, बलईगाँव में गृह मंत्रालय के नागरिक कल्याण कार्यक्रम एवं सामाजिक चेतना अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जूनियर रिपोर्टर रमेश कुमार बहराइच उ.प्र.

कार्यक्रम में मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 20 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा 06 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर वितरित की गईं।
कार्यक्रम का समापन कैलाश चन्द रमोला, कमांडेंट, 59वीं वाहिनी द्वारा किया गया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अर्जित कौशल का उपयोग स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए करने हेतु प्रेरित yकिया तथा सीमावर्ती युवाओं के लिए भविष्य में मधुमक्खी पालन, प्लंबिंग एवं सोलर लाइट रिपेयरिंग जैसे कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी।
कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहेl

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button