IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : सिमरिया के बगरा में टीवीएस शोरूम का विधायक जनार्दन पासवान ने किया उद्घाटन

कहा- क्षेत्र के विकास के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड

चतरा। सिमरिया अनुमंडल के बगरा रांची मुख्य पथ स्थित सेरनदाग पंचायत भवन के समीप शुक्रवार को स्नेहा ऑटोमोबाइल टीवीएस बाइक शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन चतरा विधायक जनार्दन पासवान और शोरूम का संचालक लवकेश प्रसाद ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सिमरिया जैसे ग्रामीण क्षेत्र में टीवीएस जैसी बड़ी कंपनी का शोरूम खुलना विकास का प्रतीक है। इससे न केवल लोगों को एक ही छत के नीचे टीवीएस की सभी लेटेस्ट बाइक और स्कूटी उपलब्ध होंगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा।

वही शोरूम के संचालक ने कहा कि शोरूम में टीवीएस की अपाचे, रेडर, एनटॉर्क, जुपिटर समेत सभी मॉडल बाईक उपलब्ध हैं, साथ ही आसान फाइनेंस, एक्सचेंज ऑफर, निशुल्क एसेसरीज, हेलमेट और सर्विस की भी सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 11 सितंबर से विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर तक ग्राहकों को बाइक की खरीदारी करने पर एसएससीरीज और हेमलेट निशुल्क में दिया जा रहा है। साथ ही ग्राहकों के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। उद्घाटन समारोह के मौके ​पर संचालक सुनील प्रसाद, सत्येंद्र कुमार आर्य, तेजनारायण प्रसाद, रामभजन प्रसाद, राधेश्याम, शिव कुमार, राजेंद्र ठाथकी, उमा शंकर सिंह, प्रभात सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button