Jharkhand News : सिमरिया पुलिस ने पौने किलो अफीम के साथ कारोबारी तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
एसडीपीओ की छापेमारी में सबानो- केन्दु रोड पर पुलिस टीम ने की कार्रवाई, एनडीपीएस मामला दर्ज

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड
चतरा। चतरा जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिमरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सबानो-केन्दु रोड स्थित रानी पोखर के पास से 975 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलचन्द साव (49 वर्ष) पिता कन्नी साव, ग्राम सबानो थाना सिमरिया के रूप में हुई है। पुलिस वाहन देखकर भागने के दौरान उसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अफीम खरीद-बिक्री की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर अफीम बरामद की गई। इस बाबत सिमरिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सबानो- केन्दु रोड पर अफीम की खरीद-बिक्री हो रही है। मेरे नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें 975 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उसे न्याय के हिरासत में भेज दिया गया। छापामारी दल में चतरा एडीपीओ सन्नी वर्धन, सिमरिया थाना प्रभारी पु.अ.नि. अमित कुमार गुप्ता सहित सिमरिया थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
एसडीपीओ ने कहा-
चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। यदि कहीं भी अवैध रूप से अफीम, गांजा या अन्य मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। नशे के विरुद्ध इस अभियान में पुलिस को जनता का सहयोग जरूरी है।



Subscribe to my channel