Madhay Pradesh News : CEO जिला पंचायत सृष्टि देशमुख गौड़ा ने किया संजय गांधी अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

रिपोर्टर डी.के. पांडे रीवा, मध्य प्रदेश
रीवा। कलेक्टर जिला रीवा द्वारा गुरुवार को श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय, शासकीय संजय गांधी अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एवं जिला चिकित्सालय रीवा में स्वास्थ्य सेवाओं के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, IAS को निर्देशित किया गया। निर्देशों के अनुपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गुरुवार, 10 सितंबर 2026 की शाम श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय एवं शासकीय संजय गांधी अस्पताल रीवा का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचाररत मरीजों की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली तथा ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों को भर्ती मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी किए जाने से अस्पतालों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Subscribe to my channel