IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : नल की खुदाई में पेड़ गिरने से बिजली तार क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा

रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद

लम्भुआ कस्बे में नल की खुदाई के दौरान कदम का पेड़ विद्युत तारों पर गिर गया। पेड़ का एक हिस्सा अभी भी बिजली के तारों के सहारे टिका हुआ है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है।

बताया जा रहा है कि पेड़ गिरने से कई विद्युत पोल टेढ़े हो गए हैं और तारों पर दबाव बना हुआ है। इसके चलते कस्बे के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पेड़ और क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया तो जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थिति को देखते हुए आज लम्भुआ कस्बे में कई घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने, क्षतिग्रस्त पोल और तारों को दुरुस्त करने तथा विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button