IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : तहसील सदर में चौथे दिन भी पसरा सन्नाटा, उच्च अधिकारियों की ‘चुप्पी’ से अधिवक्ताओं का आक्रोश चरम पर

रिपोर्टर गौरव शुक्ला शाहजहांपुर यू.पी

शाहजहांपुर: तहसील सदर में उप जिलाधिकारी (SDM) सदर के रवैये के खिलाफ अधिवक्ताओं का आंदोलन चौथे दिन भी पूरी उग्रता के साथ जारी रहा। लगातार चार दिन बीत जाने के बाद भी न तो एसडीएम सदर और न ही कोई उच्च प्रशासनिक अधिकारी अधिवक्ताओं से बात करने या धरना समाप्त कराने धरना स्थल पर पहुंचा। अधिकारियों की इस अनदेखी और चुप्पी से वकीलों का गुस्सा अब चरम सीमा पर पहुंच गया है। चौथे दिन भी सेंट्रल बार एसोसिएशन और तहसील बार के बैनर तले अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों ने साफ कहा कि जिले के उच्च अधिकारियों द्वारा भी इस मामले में कोई संज्ञान न लेना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन संवाद स्थापित करने के बजाय इस गंभीर समस्या को और तूल देना चाहता है। लगातार चौथे दिन कार्य बहिष्कार रहने के कारण तहसील सदर का कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है। बैनामा, दाखिल-खारिज और अदालती कार्रवाइयां बंद होने से आम जनता और वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक उच्च अधिकारी मौके पर आकर संवाद नहीं करते और समस्या का निस्तारण नहीं करते, तब तक आंदोलन पीछे नहीं हटेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button