Chhattisgarh News : थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया
* आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को बहला- फुसलाकर भगा ले जाकर किया अनाचार

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में थाना अकलतरा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 घंटे के भीतर बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले में आरोपी मोहम्मद सहीम उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा
दिनांक 08.09.26 को नाबालिग बालिका के अपहरण की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में धारा 137(2), 87, 64(2) बीएनएस एवं 04, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना से बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद किया।

पूछताछ में अनाचार की पुष्टि, आरोपी भेजा गया जेल
पुलिस पूछताछ एवं पीड़िता के कथन में आरोपी द्वारा अनाचार किए जाने की पुष्टि हुई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
पुलिस कार्रवाई में योगदान: निरीक्षक जय साहू, थाना प्रभारी अकलतरा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे, उप निरीक्षक के.डी. बनर्जी, प्रधान आरक्षक वेंकट रमन एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।




Subscribe to my channel