Himachal Pradesh News : थाची स्कूल में जीवना देवी की आवाज के कायल हुए जयराम ठाकुर प्रतियोगिता के दौरान जमकर की सराहना, कलाकारों और नेताओं

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश
मंडी जिला के थाची स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान लोकगायिका जीवना देवी की मधुर आवाज ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी प्रभावित कर दिया। उनकी प्रस्तुति से अभिभूत जयराम ठाकुर ने जीवना देवी को बधाई देते हुए उनकी प्रतिभा की जमकर सराहना की। इस दौरान जयराम ठाकुर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि कलाकारों के लिए तो सभी ताली बजाते हैं, लेकिन नेताओं के लिए आधे लोग ताली बजाते हैं और आधे नहीं बजाते। उनकी इस चुटीली टिप्पणी पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जीवना देवी जैसे कलाकार अपनी कला और आवाज के माध्यम से प्रदेश की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने जीवना देवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक युवा कलाकार अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इन उभरती प्रतिभाओं को बेहतर मंच और उचित अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकें तथा हिमाचल की समृद्ध कला एवं संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने में अपना योगदान दे सकें। ओम प्रकाश शर्मा ब्यूरो चीफ इंडियन क्राइमन्यूज़ शिमला।




Subscribe to my channel