Himachal Pradesh News : विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण : विक्रमादित्य सिंह
सुन्नी में परिवहन सब-डिपो की प्रक्रिया जल्द पूरी कर बसें चलाने का दिया आश्वासन

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश
शिमला। जिला परिषद भवन चलौंठी में आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में प्रदेश का नंबर वन क्षेत्र बनाने के लिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है।
मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि सुन्नी में परिवहन सब-डिपो स्थापित करने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इसके बाद सुन्नी से बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इससे सुन्नी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। आने वाले समय में शिमला ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और गति दी जाएगी तथा इसे प्रदेश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।




Subscribe to my channel