IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : केन बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत प्रभावित ग्राम पाठापुर में शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने शिविर आयोजित

कलेक्टर के निर्देशन में आयोजित हुआ शिविर

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत ग्राम पाठापुर में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया।शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।

स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवा वितरण

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 27 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं आयुष विभाग द्वारा 35 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
महिला एवं बाल विकास योजनाओं के आवेदन शिविर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के 28 आवेदन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 03 आवेदन तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना का 01 आवेदन प्राप्त किया गया। स्वरोजगार एवं पशुपालन योजनाओं के लिए आवेदन ग्रामीणों को स्वरोजगार एवं पशुपालन से जोड़ने के उद्देश्य से बकरी पालन हेतु 08, मुर्गी पालन हेतु 02, पशु शेड हेतु 01 तथा बकरी शेड हेतु 01 आवेदन प्राप्त किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के 02 आवेदन, दुग्ध डेयरी से संबंधित 03 आवेदन तथा आजीविका मिशन अंतर्गत समूह के लिए 01 आवेदन प्राप्त हुआ।

सामाजिक सुरक्षा एवं खाद्य सुरक्षा योजनाओं के आवेदन
वृद्धावस्था पेंशन के लिए 06 आवेदन, खाद्यान्न पर्ची के लिए 01 आवेदन तथा गरीबी रेखा सूची में नाम जोड़ने के लिए 14 आवेदन प्राप्त किए गए।

आवास योजना के लिए 33 आवेदन

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 33 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं कर्मकार मंडल से संबंधित 02 आवेदन भी प्राप्त किए गए।
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों द्वारा पात्र हितग्राहियों के आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button