Rajasthan News : बौंली में शहरी सरकार के लिए मतदान कल: 12066 मतदाता डालेंगे वोट, सवेरे 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग, 101 प्रत्याशी मैदान में

रिपोर्टर सूरजमल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान
सरकार के चुनाव को लेकर पहले चरण के तहत कल बौंली में वोटिंग होगी। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में कुल 25 वार्ड हैं। जिनमें 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मैदान में 101 प्रत्याशी हैं। जिनमें 24 प्रत्याशी भाजपा से हैं। 25 कांग्रेस से हैं जबकि बाकी 52 अन्य / निर्दलीय हैं। नगर पालिका बौंली के प्रथम आम चुनाव के लिए कुल मतदाता 12066 हैं, जिनमें 6227 पुरुष और 5839 महिला मतदाता शामिल हैं। कई वार्डों में सीधा मुकाबला है, लेकिन कुछ जगहों पर निर्दलीय भाजपा-कांग्रेस की जीत के समीकरण बिगाड़ते नजर आ रहे हैं। कल शाम को चुनाव प्रचार थम जाने के बाद अब प्रत्याशी घर-घर प्रचार कर रहे हैं और आखिरी समय तक मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं। यदि किसी वोटर के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह अन्य पहचान पत्र ले जा सकता है। इसके लिए 12 वैकल्पिक पहचान पत्र मान्य होंगे।

वार्ड-वार आरक्षण और प्रत्याशियों की पूरी सूची –
वार्ड 01 (OBC ओपन) – मोहम्मद ईसराइल (भाजपा), सरफराज शिर्वानी (कांग्रेस), मो. जाहिद (निर्दलीय), शाहरुख खान (निर्दलीय) – 610 वोटर
वार्ड 02 (OBC महिला) – मेहनाज चौहान (भाजपा), परवीन बानो (कांग्रेस), सना (निर्दलीय) – 465 वोटर
वार्ड 03 (अनारक्षित ओपन) – मंजूलता (भाजपा), विपिन बिहारी (कांग्रेस), गिर्राज प्रसाद (निर्दलीय), दीपा (निर्दलीय), राजेश कुमार शर्मा (निर्दलीय) – 552 वोटर
वार्ड 04 (अनारक्षित महिला) – कविता (भाजपा), पुष्पा देवी (कांग्रेस), सीमा (निर्दलीय) – 378 वोटर
वार्ड 05 (अनारक्षित महिला) – गीता देवी (भाजपा), हरपाल कौर (कांग्रेस), कविता (निर्दलीय) – 781 वोटर
वार्ड 06 (SC ओपन) – मनोज कुमार (भाजपा), अर्जुन (कांग्रेस), राकेश कुमार (निर्दलीय) – 296 वोटर
वार्ड 07 (SC ओपन) – लोकप्रकाश (भाजपा), विष्णु (कांग्रेस), दीपक कुमार राजौरा (निर्दलीय), शम्भूदयाल (निर्दलीय), शिवदयाल (निर्दलीय) – 354 वोटर
वार्ड 08 (अनारक्षित ओपन) – अशोक कुमार मंगल (भाजपा), रामचरण (कांग्रेस), दिनेश (निर्दलीय), रोहित पाराशर (निर्दलीय) – 609 वोटर
वार्ड 09 (अनारक्षित ओपन) – बुद्धि प्रकाश शर्मा (भाजपा), बत्तीलाल (कांग्रेस), चंद्रप्रकाश जांगिड (निर्दलीय), चौथमल गुर्जर (निर्दलीय), मुरली (निर्दलीय), सुरेन्द्र सिंह राजावत (निर्दलीय) – 168 वोटर
वार्ड 10 (अनारक्षित महिला) – गायत्री गुर्जर (भाजपा), फोरन्ती देवी (कांग्रेस) – 258 वोटर
वार्ड 11 (अनारक्षित महिला) – अनिता (भाजपा), बीना (कांग्रेस), रिंकू गुर्जर (निर्दलीय) – 185 वोटर
वार्ड 12 (SC महिला) – सीमा (भाजपा), लखन देवी (कांग्रेस), अनोखी देवी (निर्दलीय), काली देवी (निर्दलीय), रेखा (निर्दलीय), सुशीला देवी (निर्दलीय) – 367 वोटर
वार्ड 13 (SC महिला) – संतोष (भाजपा), रीना बाई वर्मा (कांग्रेस), गुड्डी बाई तोनगरिया (निर्दलीय), मीनाक्षी (निर्दलीय), रीना रैगर (निर्दलीय) – 443 वोटर
वार्ड 14 (SC ओपन) – घनश्याम कोली (भाजपा), ओमप्रकाश महावर (कांग्रेस), ताराचंद महावर (निर्दलीय), लोकेश कुमार वर्मा (निर्दलीय) – 381 वोटर
वार्ड 15 (अनारक्षित ओपन) – रतन लाल गुर्जर (भाजपा), घनश्याम (कांग्रेस), सुरेश चंद माली (निर्दलीय) – 436 वोटर
वार्ड 16 (अनारक्षित ओपन) – मनराज सैनी (भाजपा), विजेन्द्र वर्मा (कांग्रेस), अखिलेश शर्मा (निर्दलीय), रामजीलाल (निर्दलीय), सुरेश वर्मा (निर्दलीय) – 760 वोटर
वार्ड 17 (अनारक्षित ओपन) – केशन्ती देवी (भाजपा), फेलू (कांग्रेस), गिर्राज (निर्दलीय), चन्द्रशेखर (निर्दलीय), मुकेश माली (निर्दलीय), राजेन्द्र (निर्दलीय), रामकिशोर (निर्दलीय) – 880 वोटर
वार्ड 18 (अनारक्षित महिला) – दीपिका कंवर (भाजपा), सुनिता (कांग्रेस), कमला देवी (निर्दलीय), शिमला (निर्दलीय), सुशीला (निर्दलीय) – 610 वोटर
वार्ड 19 (अनारक्षित ओपन) – राजू माली (भाजपा), मोहम्मद अफजल खान (कांग्रेस), कौशल (निर्दलीय), मो. बसीम (निर्दलीय), राजेश कुमार (निर्दलीय) – 466 वोटर
वार्ड 20 (OBC ओपन) – रामजीलाल (भाजपा), अजरीन बेगम (कांग्रेस), मुनाफ खान (निर्दलीय) – 426 वोटर
वार्ड 21 (ST ओपन) – अनिल (भाजपा), रमेश चन्द मीणा (कांग्रेस), छोटू सिंह मीणा (निर्दलीय), मोहन लाल (निर्दलीय) – 399 वोटर
वार्ड 22 (OBC महिला) – अन्जाना (भाजपा), मुमताज (कांग्रेस), नाजिया परवीन शिर्वानी (निर्दलीय), फोरन्ती (निर्दलीय) – 713 वोटर
वार्ड 23 (अनारक्षित ओपन) – सलमान (भाजपा), मुमताज खां (कांग्रेस), इमरान (निर्दलीय), गुलिस्ता परवीन (निर्दलीय) – 645 वोटर
वार्ड 24 (अनारक्षित ओपन) – राजू खां (भाजपा), उममेद (कांग्रेस), सैयद माहिर अली (निर्दलीय) – 669 वोटर
वार्ड 25 (OBC ओपन) – मोहम्मद निजाम (कांग्रेस), सहदाम (निर्दलीय) – 154 वोटर


Subscribe to my channel