Rajasthan News : बोली के लवकुश वाटिका में एक पेड़ मां के नाम एवं मां यशोदा के नाम 300पेड़ लगाए।

रिपोर्टर सूरजमल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान
सवाई माधोपुर जिले के उपखंड बोली में आज दिनांक 3-9-2026 को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हरियालो राजस्थान, एक पेड़ मां के नाम एवं मां यशोदा के नाम के तहत श्रीमान उप वन संरक्षक सवाई माधोपुर सुनिल कुमार जी के निर्देशानुसार लव कुश वाटिका बौंली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया,कार्यक्रम मे महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिकेत शर्मा सीडीपीओ,थाना अधिकारी बौंली जितेंद्र सिंह सोलंकी,स्थानीय स्कूल के छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में 300 पौधे वाटीका परिसर में लगाए गए क्षेत्रीय वन अधिकारी लक्ष्मीकांत जैमन द्वारा उपस्थित स्कूल छात्र-छात्राओं को पौधारोपण में पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दें इस दौरान फोरेस्टर बौंली भूपेंद्र सिंह जादौन, वनरक्षक हीरालाल गुर्जर, सीमा मीणा,विष्णु शर्मा,चेतराम गुर्जर,घनश्याम शर्मा छोटी देवी,संतोष योगी,लक्ष्मण शर्मा,मनोज शर्मा,रामअवतार,हंसराज,मान सिंह मौजूद रहे



Subscribe to my channel