Uttar Pradesh News : हरदोई पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले
रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई पुलिस महकमे में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 14 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। कई थानों और चौकियों के प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। हरदोई पुलिस विभाग में जारी तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक अतुल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अनिल कुमार को प्रभारी निरीक्षक कछौना की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह को कछौना से थाना अध्यक्ष अरवल, जबकि उपनिरीक्षक दीपक कुमार को प्रतापनगर चौकी से थाना अध्यक्ष हरियावां बनाया गया है।

इसके अलावा प्रभु नारायण पाल को पिहानी के जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी, अजय तोमर को बेनीगंज थाना, रोहित कुमार पांडेय को पचदेवरा थाना, राकेश चौधरी को प्रतापनगर चौकी, विशाल पुंडीर को बावन चौकी, और आशीष त्यागी को रूपापुर चौकी का प्रभार सौंपा गया है।
कुल 14 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से सभी को नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।


Subscribe to my channel