Uttar Pradesh News : थाना बरगदवा पुलिस द्वारा ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत बालिकाओं को सुरक्षा एवं स्वावलंबन के प्रति किया गया जागरूक

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में, नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0′ अभियान के क्रम में आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को थाना बरगदवा की मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम द्वारा RN Public School, हरपुर पाठक में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान उपस्थित बालिकाओं व महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे—’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ तथा ‘मिशन शक्ति’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु जागरूक करते हुए किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबरों:

• 1090 (महिला पावर लाइन)
• 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)
• 112 (आपातकालीन सेवा)
• 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन)
के प्रयोग एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया गया।c
Subscribe to my channel