IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल स्थित KFC आउटलेट से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा

एक ग्राहक ने आरोप लगाया है कि उसे परोसे गए फ्राइड चिकन के अंदर कीड़ा मिला। ग्राहक ने इसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम KFC आउटलेट पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं KFC इंडिया ने ग्राहक से माफी मांगते हुए ऑर्डर आईडी मांगी है। अब बड़ा सवाल है—क्या खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई में लापरवाही बरती गई? जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button