ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विधि-विधान से पूजा एवं हवन किया गया।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विधि-विधान से पूजा एवं हवन कर सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर #Spfhr द्वारा पुलिस लाइन फतेहपुर में विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया। इस अवसर पर #Spfhr द्वारा भगवान श्रीकृष्ण से जनपदवासियों एवं पुलिस परिवार के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा। पूजा एवं हवन कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel