Uttar Pradesh News : समथर शांति भंग की आशंका में 5 गिरफ्तार, समथर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रिपोर्टर आरिफ झाँसी उत्तर प्रदेश
समथर (झाँसी) क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से समथर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को हिरासत में लिया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी मोंठ के निकट पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष समथर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना समथर पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति भंग होने और आपसी विवाद की आशंका के मद्देनजर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 5 अभियुक्तों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण ग्राम लोहागढ़ निवासी: राम मिलन (21) पुत्र अनिरूद्ध सिंह, तनिश (18) पुत्र चन्द्र पाल सिंह पटेल और राम लला (22) पुत्र जितेन्द्र सिंह ग्राम चिरगांव खुर्द निवासी: मंगल सिंह (32) पुत्र राजा सिंह और हरी सिंह उर्फ हरनाम (39) पुत्र राजा सिंह। गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए सभी पांचों अभियुक्तों को माननीय उपजिलाधिकारी (SDM) न्यायालय, मोंठ के समक्ष पेश कर दिया है थानाध्यक्ष समथर ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अराजकता, गुंडागर्दी या शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त निरोधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी


Subscribe to my channel