IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : जनपद फतेहपुर पुलिस द्वारा नदी, तालाब एवं अन्य जलाशयों में डूबने की घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाया जा रहा विशेष जन-जागरूकता अभियान

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

विगत एक सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तालाबों में डूबने से बच्चों की मृत्यु की घटनाएं संज्ञान में आई हैं। साथ ही वर्तमान समय में वर्षा के कारण जनपद की नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से नदी, तालाब, नहर एवं अन्य जलाशयों के आसपास दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है। उक्त घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने तथा आमजन, विशेषकर बच्चों एवं उनके अभिभावकों को जलाशयों के आसपास बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद फतेहपुर पुलिस द्वारा विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों तथा नदी, तालाब, नहर एवं अन्य जलाशयों के आसपास निवास करने वाले लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें संभावित खतरों एवं आवश्यक सुरक्षा उपायों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। विशेष रूप से अभिभावकों से अपील की जा रही है कि बच्चों को नदी, तालाब, नहर अथवा किसी अन्य जलाशय के आसपास अकेले न जाने दें तथा उन पर विशेष निगरानी रखें।

बच्चों को जलाशयों में नहाने, तैरने अथवा खेलने के लिए जाने से रोकें तथा बढ़े हुए जलस्तर एवं तेज बहाव वाले स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। पुलिस टीमों द्वारा स्थानीय नागरिकों को भी अपने आसपास स्थित नदी, तालाब एवं अन्य जलाशयों के संभावित जोखिम वाले स्थानों के प्रति सतर्क रहने तथा बच्चों एवं किशोरों को इनके खतरों के संबंध में जागरूक करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जनपद फतेहपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि वर्तमान परिस्थितियों में नदी, तालाब, नहर एवं अन्य जलाशयों के आसपास विशेष सावधानी बरतें, बच्चों को अकेले ऐसे स्थानों पर न जाने दें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा आपातकालीन सेवा-112 को दें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button