Uttar Pradesh News : थाना सोनौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 61/2026 धारा 303(2), 331(1), 317(2) BNS में वांछित अभियुक्त राजन गौड़ गिरफ्तार ।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण मे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस द्वारा आज दिनांक 06.09.2026 को थाना स्थानीय पर दिनांक 26.06.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 61/2026 धारा 303(2), 331(1), 317(2) BNS में वांछित चल रहे अभियुक्त राजन गौड़ को थानांतर्गत फरेन्दी तिवारी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु उसे माननीय न्यायालय जनपद महराजगंज के समक्ष भेजा गया ।
गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का नाम व पता:
• अभियुक्त: राजन गौड़ पुत्र जगनरायन गौड़, निवासी- कोल्हुई बाजार, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज (उम्र करीब 25 वर्ष)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 उमाकान्त सरोज
2. हे0का0 अनूप कुमार
3. का0 रामबदन यादव

Subscribe to my channel