IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : अतिक्रमण की चपेट में पचपेड़ा होकर जॉन से लेकर जेल रोड, आखिर कब होगी कार्रवाई?

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.

लहार -वैसे तो पूरे नगर में ही इस समय अतिक्रमण पसरा हुआ है लेकिन सबसे ज्यादा हालात खराब
लहार नगर के स्थित पचपेड़ा होकर जॉन से लेकर जेल रोड तक अतिक्रमण ने कर रखे हैं अतिक्रमणकरियों के कारण 60 फुट की रोड 10 फीट की रह गई है रेत गिट्टी ईंट पत्थर की व्यवसाय नगर पालिका की अनदेखी के कारण बीच रोड पर हो रहे हैं एवं जो भवन निर्माण हुए हैं उसमें पानी की निकासी को भी रोका गया है जिसके कारण जल भराव की भी समस्या हो रही है एवं होकर जॉन के सामने गाड़ियां सब्जी के ठेले रोड पर लग रहे हैं पचपेड़ा तिराहा पर भी रोजाना जाम की स्थिति बनती एवं दुर्घटना हो रही है वहीं प्रशासन की रोक के बावजूद भी नगर के बीचों बीच से रोजाना बसे निकालने में लगी हुई है अतिक्रमण होने के कारण आए दिन बाजार में जाम के हालात हो जाते हैं अब देखना लाजमी होगा कि नवागत नगर पालिका सीएमओ का ध्यान इस तरफ कब जाता है?

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button