IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मिशन शक्ति फेज-5.0: थाना कोतवाली पुलिस ने राम मनोहर लोहिया पार्क में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

जनपद महराजगंज के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा हेतु एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना कोतवाली की ‘मिशन शक्ति’ एवं ‘एंटी रोमियो’ टीम की सदस्य म0उ0नि0 निहारिका रंजन, महिला आरक्षी चंदा यादव एवं महिला आरक्षी पूजा मिश्रा के नेतृत्व में महराजगंज स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उनके अधिकारों के प्रति सशक्त बनाना तथा विभिन्न सरकारी व कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

पुलिस टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को आपातकालीन स्थितियों में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों— 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) के प्रयोग एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘मिशन शक्ति’ और ‘पॉक्सो एक्ट’ से जुड़े कानूनी प्रावधानों व योजनाओं से अवगत कराया गया। बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु जागरूक करते हुए उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं में जागरूकता पंपलेट का वितरण किया गया। महराजगंज पुलिस का यह निरंतर प्रयास महिलाओं को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर और निडर बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button