IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को वापस कराए गए 54,740.93 रुपये

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को थाना फरेन्दा पुलिस एवं साइबर सेल टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना फरेन्दा क्षेत्र के ग्राम डड़वार खुर्द निवासी श्री अभिषेक कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 सतीशचन्द्र पाण्डेय के साथ दिनांक 29 जून 2026 को ऑनलाइन 55,000/- रुपये का साइबर फ्रॉड हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना फरेन्दा की साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। साइबर सेल टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को पीड़ित अभिषेक कुमार पाण्डेय के बैंक खाते में धोखाधड़ी की गई कुल धनराशि 54,740.93 रुपये सफलता पूर्वक वापस (रिफंड) करा दिए गए। पीड़ित द्वारा अपनी डूबी हुई धनराशि वापस मिलने पर महराजगंज पुलिस एवं साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया गया।

सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 श्री अतुल कुमार सिंह
2. का0आ0 ग्रेड-ए स्वतंत्रवीर रावत
3. का0 मनीष कुमार यादव
4. म0का0 सोनी पाण्डेय

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button