IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : पुष्पगिरि तीर्थ में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह आयोजित

ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.

पुष्पगिरि तीर्थ में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परम पूज्य 108 पुष्पदंत जी महाराज, प्रसन्न सागर जी महाराज, श्री एस.के. माथूर जी, विद्या भारती मालवा प्रांत के संगठन मंत्री माननीय योगेश जी शर्मा, ग्राम भारती प्रांत सह सचिव श्री विष्णु जी आर्य, ग्राम भारती जिला प्रमुख श्री जसपाल जी सेंधव एवं सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश जी सोनकर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के शिक्षकों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने शिक्षक के महत्व, उनके योगदान और समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर परम पूज्य पुष्पदंत जी महाराज ने अपने गुरु श्री एस.के. माथूर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा के माध्यम से संस्कारवान समाज निर्माण की आवश्यकता पर भी विचार व्यक्त किए समारोह में उपस्थित अतिथियों द्वारा शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button