झारखण्डराज्य

Jharkhand Newsदुखद : दामोदर नदी में नहाने गए बीसीए के छात्र की डूबने से मौत

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

धनबाद : बैंक मोड़ मिठू रोड निवासी 22 वर्षीय साहिल अख्तर की 9 अप्रैल को भौरा के समीप दामोदर नदी में डूबने से मौत हो गई. शहबान अली का पुत्र साहिल बीसीए का छात्र था.
वह अपने दो दोस्तों के साथ दोपहर करीब एक बजे कालीमेला श्मशान घाट पर नदी में नहाने गया था. स्थानीय गोताखोरों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव नदी से निकाला lभौरा व अमलाबाद थाना पुलिस घटनास्थल पर मौजूद थी, लेकिन सीमा विवाद को लेकर पुलिस ने शव को नहीं उठाया lपरिजन शव को लेकर धनबाद चले गए. रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button