IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : भरथना : सेंट फ्रांसिस क्रिश्चियन स्कूल, भरथना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप यादव विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजन जोसेफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप यादव द्वारा तिलक वंदन एवं पूजा के साथ किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। आराध्या यादव, सयूरी पोरवाल, त्रिशिका शारदा, जानवी पोरवाल, वेदांश पोरवाल, अभिनव, सारिका, संस्कार, सार्थक, देवांशी माधव, वेदांश आदि बच्चों ने_ मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही हांडी रहा। दही हांडी में अंशुल, अंश, प्रियम, हिमांशु, रितिक, यशदीप, निखिल, शिवा ने भाग लिया, जबकि कृष्ण के रूप में अमन यादव ने अपनी विशेष प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण निखिल कुमार, विनय यादव, दीपांशु तिवारी, अभिषेक सक्सेना, अनुज यादव, ध्रुव शुक्ला, प्रतीक यादव, अनुष्का वर्मा, अंजलि यादव, अलजिया मंसूरी, पूनम, मुक्ति मसीह, स्वाति राजपूत, मानवी गुप्ता, राख, निशा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या रंजन जोसेफ ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों, बच्चों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button