Uttar Pradesh News : शिव मंदिर माहेश्वरी धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश
भरथना। नगर के मोतीगंज स्थित शिव मंदिर माहेश्वरी धर्मशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा।

श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक कर आरती उतारी और प्रसाद का वितरण किया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने कार्यक्रम में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा।





Subscribe to my channel