IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा एम.एस.के. ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यू

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

भर्थना, इटावा।
एम.एस.के. इंटरनेशनल स्कूल बकेवर रोड और एम.एस. के. पब्लिक इंटर कॉलेज भरथना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। भजन, नृत्य एवं श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। जैसे ही विद्यार्थियों ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी, पूरा विद्यालय परिसर “जय श्री कृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में सहयोग, टीम भावना, उत्साह एवं आत्मविश्वास की भावना को मजबूत किया।विद्यालय के अध्यक्ष श्री एम. एस. कुशवाह ने सभी विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया।निदेशक श्री प्रबल प्रताप ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों एवं उत्साह की सराहना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकृष्ण की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। पूरे विद्यालय में उत्सव का वातावरण बना रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button