Uttar Pradesh News : महदीपुर से ढका ताल को जोड़ने वाला खड़ंजा गड्डो मे हुआ तब्दील राहगीर परेशान

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश
महेवा/इटावा। महेवा विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेंहदीपुर के ढकाताल गांव को जोड़ने वाला खड़ंजा इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश के पानी से खड़ंजे पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं और करीब सौ मीटर रास्ता पूरी तरह उखड़ चुका है। हालत यह है कि दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक यह रास्ता आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का शॉर्ट रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी मार्ग से निकलते हैं, लेकिन रास्ते की बदहाल स्थिति के चलते उन्हें दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
समाजसेवी विमल राजपूत ने बताया कि खड़ंजे पर बने गड्ढों और जलभराव के कारण दोपहिया वाहन सवारों का निकलना मुश्किल हो गया है। कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं।वहीं ग्रामीण सोनू पाल ने बताया कि करीब सौ मीटर खड़ंजा जगह-जगह से पूरी तरह उखड़ चुका है। बारिश के बाद समस्या और गंभीर हो गई है।ग्रामीण अमित राजपूत, सौरभ पाल, कौशलेंद्र राजपूत, जसवंत कुशवाहा, मनोज राजपूत समेत अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से खड़ंजे की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते रास्ते की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस जर्जर रास्ते की सुध कब लेते हैं।




Subscribe to my channel